नेपाल में ‘हिट एंड रन’ के मामले में भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में ‘हिट एंड रन’ के मामले में भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में ‘हिट एंड रन’ के मामले में भारतीय गिरफ्तार
Modified Date: July 6, 2026 / 01:04 pm IST
Published Date: July 6, 2026 1:04 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, छह जुलाई (भाषा) नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत में ‘हिट-एंड-रन’ की एक घटना में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के मामले में सोमवार को एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कैलाली जिले के बोराडांडी चौक पर भारत में पंजीकृत एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पदम चंद की मौत हो गई।

घटना के बाद भारतीय नागरिक मौके से फरार हो गया लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गोदावरी नगर पालिका से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी के निवासी 42 वर्षीय अश्विन कुमार सिंह के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि पदम चंद को धनगढ़ी के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना में घायल हुए मोटरसाइकिल चालक गौतम आएर का धनगढ़ी के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है।

पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में