इजराइल स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्र ने भारतीय श्रमिकों के लिए ऑनलाइन योग सत्र शुरू किए

इजराइल स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्र ने भारतीय श्रमिकों के लिए ऑनलाइन योग सत्र शुरू किए

इजराइल स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्र ने भारतीय श्रमिकों के लिए ऑनलाइन योग सत्र शुरू किए
Modified Date: May 22, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: May 22, 2026 8:35 pm IST

(हरिंदर मिश्रा)

यरुशलम, 22 मई (भाषा) इजराइल स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्र ने कर्मचारियों और देखभालकर्ताओं के लिए एक ऑनलाइन योग और मानसिक आरोग्यता कार्यक्रम शुरू किया है। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय दूतावास ने आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से आज इजराइल में कार्यरत भारतीय कामगारों/देखभालकर्ताओं के लिए एक ऑनलाइन योग और मानसिक आरोग्यता कार्यक्रम शुरू किया।”

मिशन ने कहा, “विदेश में रहने वाले प्रत्येक भारतीय नागरिक का स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।”

दूतावास ने बताया कि पहला सत्र शुक्रवार सुबह हुआ, हालांकि उसने कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों की संख्या के बारे में कोई विवरण साझा नहीं किया।

मिशन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रमाणित योग प्रशिक्षक दलीप कुमार और राहुल सिंह चौहान क्रमशः शुक्रवार और शनिवार को सत्र संचालित करेंगे।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में