MP Police Transfer: सबसे पहले होगा इन पुलिसकर्मियों को तबादला! सभी जिलों के एसपी को PHQ से निर्देश जारी, जानिए क्यों की जा रही बड़े फेरबदल की तैयारी

सबसे पहले होगा इन पुलिसकर्मियों को तबादला! सभी जिलों के एसपी को PHQ से निर्देश जारी, Madhya Pradesh Police Transfer Latest Update

MP Police Transfer: सबसे पहले होगा इन पुलिसकर्मियों को तबादला! सभी जिलों के एसपी को PHQ से निर्देश जारी, जानिए क्यों की जा रही बड़े फेरबदल की तैयारी
Modified Date: May 22, 2026 / 08:02 pm IST
Published Date: May 22, 2026 8:02 pm IST

भोपालः MP Police Transfer: मध्यप्रदेश के अलग-अलग थानों में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों का जल्द ही तबादला होगा। प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने सख्त रुख अपनाते हुए यह साफ कर दिया है कि अब कोई भी अधिकारी या कर्मचारी एक ही थाने में 4 साल से ज्यादा नहीं टिकेगा। इसको लेकर भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नर समेत प्रदेश के सभी एसपी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

MP Police Transfer: दरअसल पुलिस मुख्यालय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई थानों में वर्षों से जमे अधिकारी-कर्मचारियों के कारण पुलिसिंग की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। इसके बाद अब मुख्यालय ने सख्ती दिखाते हुए रोटेशन सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर के कई थानों में स्टाफ बदलता नजर आएगा। पुलिस महकमे में इस आदेश के बाद हलचल तेज हो गई है। खासकर उन पुलिसकर्मियों की चिंता बढ़ गई है जो लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ हैं।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।