Ajay Rai Commet on PM Modi: अजय राय ने PM मोदी के खिलाफ की बेहद अश्लील टिप्पणी.. भड़के सूबे के मुखिया योगी, दिया ऐसा करारा जवाब, पढ़ें
Ajay Rai Commet on PM Modi Video: अजय राय की पीएम मोदी पर टिप्पणी से सियासी विवाद बढ़ा, सीएम योगी और बीजेपी ने जताई नाराजगी।
Ajay Rai Commet on PM Modi Video || AI Generated File
- अजय राय की टिप्पणी पर सीएम योगी ने जताई कड़ी नाराजगी।
- बीजेपी ने कांग्रेस की भाषा और राजनीति पर उठाए सवाल।
- वायरल वीडियो के बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़ा राजनीतिक विवाद।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। (Ajay Rai Commet on PM Modi Video) मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टिप्पणी अशोभनीय, गैर-संसदीय और माफी के लायक नहीं है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि कांग्रेस की यह भाषा उसकी बिगड़ी हुई राजनीतिक संस्कृति को दिखाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा लगातार खराब होती जा रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस के “युवराज” ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं। योगी ने कहा कि कांग्रेस अब निराशा, हताशा और मानसिक दिवालियापन की स्थिति में पहुंच चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी अब देश की जनता से माफी मांगने की स्थिति में भी नहीं बची है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है।
पूर्व में कांग्रेस के ‘युवराज’ भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं।
कांग्रेस अब हताशा,…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 22, 2026
अमित मालवीय भी भड़के
अजय राय के विवादित बयान पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। (Ajay Rai Commet on PM Modi Video) लेकिन आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए। यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है – शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
वायरल वीडियो से बढ़ा मामला
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर अजय राय का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह अपने समर्थकों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा राजनीतिक मर्यादा को नुकसान पहुंचा रही है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। (Ajay Rai Commet on PM Modi Video) भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री का अपमान बताया है। वहीं यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब कुछ हफ्ते पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अजय राय के अस्पताल में भर्ती होने पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इन्हें भी पढ़ें:-
- कर्नाटक : बीदर चिकित्सा संस्थान में भीड़ ने चिकित्सक पर हमला किया
- ईद-उल-अजहा के अवसर पर 28 मई को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे
- सीतापुर में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
- मथुरा, वृंदावन के मंदिर में भगवान को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पारंपरिक ग्रीष्मकालीन अनुष्ठान
- गुरुग्राम : महिला यात्री की मौजूदगी में अश्लील हरकत करने के आरोप में रैपिडो टैक्सी चालक गिरफ्तार
- पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं के लिए एक जून से मुफ्त यात्रा की अधिसूचना जारी की

Facebook


