Indian Embassy Advisory: ‘जल्दी बाहर निकल जाएं’, भारतीय नागरिकों के लिए अचानक जारी हुई एडवाइजरी, बढ़ते तनाव के बाद भारतीय दूतावास ने की देश छोड़ने की अपील

Ads

Indian Embassy Advisory: 'जल्दी बाहर निकल जाएं', भारतीय नागरिकों के लिए अचानक जारी हुई एडवाइजरी, बढ़ते तनाव के बाद भारतीय दूतावास ने की देश छोड़ने की अपील

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 03:09 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 03:10 PM IST

Indian Embassy Advisory | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • भारतीय दूतावास की एडवाइजरी
  • ईरान की यात्रा से बचने और तुरंत बाहर निकलने की सलाह
  • मेहराबाद और केरमानशाह एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द

नई दिल्ली: Indian Embassy Advisory ईरान और इजरायल के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। (Iran Israel Conflict) दोनों देशों के बीच हाल के दिनों में तेज हुई सैन्य गतिविधियों ने पूरे पश्चिम एशिया की स्थिति को चिंताजनक बना दिया है। बढ़ते तनाव को लेकर भारतीय दूतावास चिंता जताई है और भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी।

भारतीय नागरिकों को दी ये सलाह

Indian Embassy Advisory इस संबंध में भारतीय दूतावास (Embassy of India) ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने साफ शब्दों में कहा है कि “क्षेत्र में हाल की घटनाओं को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को अपनी पहले की सलाह दोहराता है कि वे ईरान की यात्रा करने से बचें। जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं, उन्हें भी सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों से देश से बाहर निकल जाएं।”

उड़ानें रद करने की घोषणा

क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने के बाद ईरानी मीडिया के अनुसार तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी ईरान के केरमानशाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। (Tehran Flights Cancelled) ये घोषणाएं आज सुबह इजरायल द्वारा तेहरान के साथ-साथ इस्फहान और तबरीज को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद आई हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अगली सूचना तक यात्रा योजनाओं की पुष्टि करने और आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।

ईरान-इजरायल तनाव और बढ़ा

आपको बता दें कि ईरान की ओर से मिसाइल दागे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने सोमवार तड़के तेहरान के मध्य और पश्चिमी हिस्सों पर हवाई हमले किए। इन हमलों से पूरे पश्चिम एशिया के सामने एक बार फिर युद्ध छिड़ने की आशंका पैदा हो गई है।ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खबर में बताया कि इस्फहान, करज, तबरीज और तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

तेहरान में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि राजधानी के पश्चिमी हिस्से में कम से कम एक बड़े धमाके की आवाज सुनाई दी। इजराइली हमलों के बाद ईरान ने तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। इजराइल की सेना ने कहा कि यमन की ओर से एक मिसाइल दागे जाने के बाद सोमवार को देश के कई हिस्सों में सायरन बज उठे। हालांकि, सेना ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारतीय नागरिकों को क्या सलाह दी गई है?

ईरान की यात्रा से बचें और जो लोग वहां हैं वे तुरंत बाहर निकलें।

कौन-कौन से एयरपोर्ट्स पर उड़ानें रद्द हुई हैं?

तेहरान का मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और केरमानशाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

इजरायल ने किन शहरों को निशाना बनाया?

तेहरान, इस्फहान और तबरीज।