MP Rajya Sabha Chunav: MP में दिलचस्प हुआ राज्यसभा का चुनाव! तीसरी सीट के लिए भाजपा ने किया प्रत्याशी का ऐलान, इस नेता को मिला मौका

MP में दिलचस्प हुआ राज्यसभा का चुनाव! तीसरी सीट पर भी प्रत्याशी उतारेगी भाजपा, MP Rajya Sabha Election: Third BJP candidate

MP Rajya Sabha Chunav: MP में दिलचस्प हुआ राज्यसभा का चुनाव! तीसरी सीट के लिए भाजपा ने किया प्रत्याशी का ऐलान, इस नेता को मिला मौका

CG BJP Core Group News/ Image Source : X

Modified Date: June 8, 2026 / 12:18 am IST
Published Date: June 7, 2026 11:53 pm IST

भोपालः MP Rajya Sabha Chunav: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने तीसरे सीट पर भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केंवट को पार्टी प्रत्याशी बनाया है।बता दें कि कांग्रेस (Congress) ने दिग्विजय सिंह की सीट पर मंदसौर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन को उतारा है। सूत्रों की मानें तो मीनाक्षी का नाम घोषित होने के बाद कांग्रेस में कलह की स्थिति बन गई है। ऐसे में राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए भाजपा भी इस सीट पर प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। 

कांग्रेस नेता भी पूरी तरह सतर्क

MP Rajya Sabha Chunav: भाजपा के द्वारा तीसरा उम्मीदवार की उतारने की घोषणा के बाद कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं और राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की टूट या क्रॉस वोटिंग की संभावना नहीं है और पार्टी अपने उम्मीदवार को मजबूती के साथ विजयी बनाएगी।

मीनाक्षी ने कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात (MP Rajya Sabha Election)

उधर, कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल करने के एक दिन पहले रविवार को भोपाल में कांग्रेस नेताओं मुलाकात की। वे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और अजय सिंह से मिलने उनके आवास पहुंची और चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। बता दें कि एक सीट जीतने के लिए 58 वोट चाहिए हैं। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा वोट नहीं कर सकते जबकि निर्मला सप्रे भाजपा के पक्ष में बनी हुई हैं। उधर दतिया सीट रिक्त घोषित हो चुकी है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के पास 62 विधायक हैं जबकि भाजपा का संख्या बल 164 का है। दो सीट के लिए 116 वोट चाहिए। इसके बाद उसके पास अतिरिक्त 48 वोट शेष बचेंगे। निर्मला सप्रे और भारत आदिवासी पार्टी के समर्थन से यह संख्या 50 हो जाएगी। इसके बाद जीतने के लिए उसे 8 वोट का प्रबंधन करना पड़ेगा।

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।