अमेरिका में मानव तस्करी के मामले में भारतीय नागरिक ने अपराध स्वीकार किया

अमेरिका में मानव तस्करी के मामले में भारतीय नागरिक ने अपराध स्वीकार किया

अमेरिका में मानव तस्करी के मामले में भारतीय नागरिक ने अपराध स्वीकार किया
Modified Date: May 15, 2026 / 09:25 am IST
Published Date: May 15, 2026 9:25 am IST

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 15 मई (भाषा) कनाडा से लगी सीमा के जरिए भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल कराने की साजिश में शामिल 22 वर्षीय भारतीय नागरिक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

न्याय विभाग के मुताबिक, शिवम अक्टूबर 2024 से जून 2025 तक तस्करी में शामिल था। उसने अमेरिका-कनाडा सीमा से लोगों को अवैध रूप से न्यूयॉर्क लाने में समन्वय किया था।

शिवम की भूमिका सीमा से लोगों को लाने के लिए वाहन चालकों का इंतजाम करने और उन्हें अमेरिका के भीतर सुरक्षित ठिकानों और न्यूयॉर्क के प्लैट्सबर्ग स्थित होटल तक पहुंचाने की थी।

न्याय विभाग ने बताया कि पिछले साल जनवरी में उसने एक सह-साजिशकर्ता को भारत और ब्रिटेन के 12 लोगों को कनाडा से अमेरिका लाने का निर्देश दिया था। इसके लिए उसने प्रति व्यक्ति 100 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया। उसी महीने, अमेरिकी सीमा गश्त एजेंट ने सीमा के पास दो वाहनों को रोकने की कोशिश की थी।

शिवम ने विदेशी नागरिकों की तस्करी की साजिश रचने और आर्थिक लाभ के लिए तस्करी करने संबंधी अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे सितंबर में सजा सुनाई जाएगी। इस मामले में उसे कम से कम पांच साल और अधिकतम 15 साल की जेल हो सकती है।

भाषा सुमित शोभना

शोभना


लेखक के बारे में