कुवैत हवाई अड्डे पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत
कुवैत हवाई अड्डे पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत
दुबई, तीन जून (भाषा) कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘‘कुवैत हवाई अड्डे पर किये गये हमले में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु पर गहरी संवेदना’ व्यक्त की।
दूतावास ने कहा कि वह शोक संतप्त परिवार के साथ-साथ घटना में घायल हुए लोगों को हर संभव सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कुवैती प्रशासन के साथ तालमेल कर रहा है।
कुवैत ने बुधवार को तब हवाई यातायात निलंबित कर दिया, जब ईरान के हमलों में ‘टर्मिनल वन’ को निशाना बनाया गया। इस हमले से जानमाल का नुकसान हुआ और हवाई अड्डे को भी नुकसान पहुंचा।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘केयूएनए’ को यह जानकारी दी।
भाषा राजकुमार अविनाश
अविनाश

Facebook


