Redmi Turbo 5 Launch Date: एक बार चार्ज और टेंशन खत्म!.. Redmi Turbo 5 में मिलेगी ताबड़तोड़ बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च से पहले लीक हुए बड़े राज

Redmi Turbo 5 Launch Date: Redmi जल्द ही भारत में नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर सकता है जो बेहद पावरफुल फीचर्स के साथ आ सकता है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन का खुलासा कर दिया है। जिससे यूजर्स में इस फोन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

Redmi Turbo 5 Launch Date: एक बार चार्ज और टेंशन खत्म!.. Redmi Turbo 5 में मिलेगी ताबड़तोड़ बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च से पहले लीक हुए बड़े राज

(Redmi Turbo 5 Launch Date/ Image Credit: Xiaomi)

Modified Date: June 3, 2026 / 03:38 pm IST
Published Date: June 3, 2026 3:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Redmi Turbo 5 भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।
  • डुअल रियर कैमरा और LED फ्लैश की उम्मीद।
  • 7,560mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

नई दिल्ली: Redmi Turbo 5 Launch Date: Redmi जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर सकता है। यह फोन लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में है क्योंकि इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स सामने आ चुके हैं। कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि यह डिवाइस जल्द ही बाजार में आ सकता है।

डिजाइन और लीक जानकारी (Design and Leaked Information)

लीक हुए प्रमोशनल पोस्टर के अनुसार फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश देखने को मिल सकता है। इसके अलावा यह भी संकेत मिले हैं कि फोन को व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर संजू चौधरी के अनुसार यह स्मार्टफोन भारत में 16 जून को लॉन्च हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

संभावित लॉन्च डेट (Launch Date)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Turbo 5 के साथ कंपनी उसी दिन Redmi 17 5G भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक टीजर या लैंडिंग पेज जारी नहीं किया है। ऐसे में लॉन्च डेट को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।

संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (Features and Specifications)

लीक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिल सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है जो 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। सबसे खास बात इसकी 7,560mAh बैटरी है। जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। यह फोन परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप दोनों के मामले में दमदार साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।