Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire: बाहर से आलीशान, अंदर से लग्जरी पैलेस जैसा था होटल फ्लोरिश स्टे, कितना था एक दिन का किराया? जानकर चौंक जाएंगे

Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire: मालवीय नगर स्थित ‘फ्लोरिश स्टे’ होटल में लगी भीषण आग में अब तक 21 लोगों की जिंदा मौत हो चुकी है।

Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire: बाहर से आलीशान, अंदर से लग्जरी पैलेस जैसा था होटल फ्लोरिश स्टे, कितना था एक दिन का किराया? जानकर चौंक जाएंगे

Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire /AI Generated Image

Modified Date: June 3, 2026 / 04:03 pm IST
Published Date: June 3, 2026 3:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल में भीषण आग से 21 लोगों की मौत
  • बेसमेंट में लगी आग कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत में फैल गई, 40 से अधिक लोगों को बचाया गया
  • एक महिला ने बच्चे को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, दोनों की जान बच गई

Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित ‘फ्लोरिश स्टे’ बेड-एंड-ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) होटल रेस्टोरेंट में बुधवार को लगी भीषण आग में अब तक 21 लोगों की जिंदा मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग गंभीर लोगों की हालत गंभीर हैं। घायलों का इलाज जारी है। हादसे के वक्त इस रेस्टोरेंट में 50 से अधिक लोग मौजूद थे। आग पहले बेसमेंट में लगी और कुछ मिनटों में पूरी बिल्डिंग पर फैल गई। जिसके बाद होटल के अंदर मौजूद लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया और चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कितना था एक दिन का किराया?

आपको बता दें कि फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल के बेसमेंट के रेस्टोरेंट में भोजन की सुविधा उपलब्ध थी, जबकि ऊपर में कुल 25 कमरे बने हुए थे। ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म मेक माय ट्रिप के अनुसार, यहां के डीलक्स रूम का किराया एक रात के लिए 3,390 रुपये था। इसके अलावा सुपर डिलक्स रूम में एक रात के ठहरने के लिए 4210 रुपये लिए जाते थे।

इस फ्लोरिश बी एंड बी स्टे होटल (Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire) की भव्यता देखते ही बननी थी। खूबसूरत लाइटिंग से इसे सजाया गया था। लोगों के बैठने के लिए सोफे और कुर्सियां रखी रहती थीं। रूम में बेहद क्लीन रहता था। एसी और टीवी लगा होता था। ऊपर के मंजिल में शहर का नजारा शीशे से दिखता था। लेकिन आगजनी ने सबकुछ खाक कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले बेसमेंट में लगी और चंद मिनटों में पूरी बिल्डिंग पर फैल गई। जिसके बाद होटल के अंदर मौजूद लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया और चीख पुकार मच गई। कई लोग कमरों में फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। दमकल की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बच्चा लिए महिला ने तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, एक महिला अपनी गोद में छोटे बच्चे को लेकर तीसरी मंजिल (Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire) से कूद गई। उससे पहले स्थानीय लोगों ने इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए नीचे जमीन पर गद्दे बिछा दिए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला बच्चे के साथ एक गद्दे पर गिरी और उसे कुछ चोटें आई होंगी। इसके तुरंत बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘महिला बच्चे को कसकर पकड़े हुए थी और जब बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा, तब उसने छलांग लगा दी। लोगों ने पहले ही इमारत के नीचे गद्दे बिछा दिए थे। मां और बच्चा दोनों बच गए, लेकिन ऐसा लगा रहा था कि महिला को चोटें आई हैं।’’

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

अधिकारियों के अनुसार, इस अग्निकांड में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोगों को निकाला लिया गया। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि कई घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.