Gold Reserve of India Latest News: क्या मोदी सरकार ने बेच दिया देश का ‘सोना?’.. ब्लूमबर्ग के इस रिपोर्ट से मची खलबली तो RBI ने सामने रख दी सच्चाई, आप खुद देखें..
Gold Reserve of India Latest News: आरबीआई और PIB ने भारत का सोना बेचने की खबरों को फर्जी बताया, गोल्ड रिजर्व सुरक्षित।
Gold Reserve of India Latest News || IMAGE- AI Generated File
- आरबीआई ने सोना बेचने की खबरों को पूरी तरह खारिज किया।
- भारत के पास 880.52 टन गोल्ड रिजर्व सुरक्षित मौजूद है।
- PIB फैक्ट चेक ने वायरल दावे को फर्जी बताया।
नई दिल्ली: रिजर्व ऑफ़ इंडिया यानी आरबीआई और सरकार की PIB के फैक्ट चेक यूनिट ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि आरबीआई ने लगभग 12 अरब डॉलर का सोना बेच दिया है। (Gold Reserve of India Latest News) भारतीय रुपये में इसकी करीब 1 लाख करोड़ रुपये बैठती है। आरबीआई ने साफ़ किया है कि भारत के पास मौजूद सोने का भंडार पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें कोई कमी नहीं आई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
स्वर्ण धारिता संबंधी स्पष्टीकरण
Clarification on gold holdingshttps://t.co/JrCUhWWEHo— ReserveBankOfIndia (@RBI) June 3, 2026


दरअसल, एक ब्लूमबर्ग रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आरबीआई ने 22 मई तक के दो सप्ताह के दौरान बड़ी मात्रा में सोना बेचा और विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां खरीदीं। यह अनुमान विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर लगाया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि आरबीआई ने बुधवार को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि ऐसी खबरें सही नहीं हैं। केंद्रीय बैंक के अनुसार उसके पास मौजूद भौतिक सोने का भंडार 880.52 टन है और इसमें कोई कमी नहीं हुई है।
PIB ने कहा- दावा पूरी तरह फर्जी
पीआईबी फैक्ट चेक ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस दावे को “फर्जी” बताया। इकाई ने कहा कि आरबीआई द्वारा सोना बेचने की खबर तथ्यों पर आधारित नहीं है। पीआईबी के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है। (Gold Reserve of India Latest News) सितंबर 2025 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 13.92 प्रतिशत थी। यह 31 मार्च 2026 तक बढ़कर 16.70 प्रतिशत हो गई और 22 मई 2026 तक 16.85 प्रतिशत पहुंच गई।
इसके अलावा आरबीआई के मासिक बुलेटिन में भी साफ तौर पर बताया गया है कि केंद्रीय बैंक के पास मौजूद सोने की मात्रा लगभग स्थिर बनी हुई है। मार्च 2026 में यह 880.34 टन थी, जो अप्रैल में बढ़कर 880.52 टन हो गई। इसके बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।
A news report published by @Bloomberg states that RBI may have sold gold amounting to approximately USD 12 billion.#PIBFactCheck
❌ This claim is FAKE
✔️ According to @RBI, the share of gold in India’s foreign exchange reserves rose from 13.92% at end-September 2025 to 16.70%… pic.twitter.com/eVjxPxEv1i
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 3, 2026
India’s central bank said a report that it’s selling gold is “not correct,” pointing to data showing its physical stock of gold has remained unchanged https://t.co/gEQXdotJmj
— Bloomberg (@business) June 3, 2026
कीमत बढ़ने से बदलती है रिजर्व की वैल्यू
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने के भंडार की कुल कीमत में उतार-चढ़ाव होना सामान्य बात है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि केंद्रीय बैंक अपने सोने का वेल्युएशन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मौजूदा कीमतों और डॉलर एक्सचेंज रेट के आधार पर करते हैं। यही वजह है कि सोने की कुल कीमत बढ़ या घट सकती है, जबकि वास्तविक मात्रा में कोई बदलाव न हुआ हो। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार हाल के महीनों में वैश्विक बाजार में सोने की कीमत बढ़ने से उसके गोल्ड रिजर्व का मूल्य लगभग 117 अरब डॉलर से बढ़कर 122 अरब डॉलर से अधिक हो गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ाई है। वर्तमान में सोना देश के लगभग 700 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार का एक अहम हिस्सा बन चुका है। (Gold Reserve of India Latest News) आरबीआई और पीआईबी दोनों ने साफ किया है कि भारत ने अपना सोना नहीं बेचा है और देश का गोल्ड रिजर्व पूरी तरह सुरक्षित है।
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र ने 36,585 करोड़ रुपये की कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दी; 56 लाख किसानों को होगा लाभ
केरल में तलाशी अभियान के दौरान ईडी टीम पर हुए हमले की जांच के लिए एसआईटी गठित
नौकरी दिलाने के बहाने महिला का यौन उत्पीड़न किया, टीवीके के दो पदाधिकारी गिरफ्तार
साकेत हादसा : इमारत के मालिक को चार मंजिलों से प्रति माह होती थी 10 लाख रुपये की आमदनी
अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का हरियाणा के पंचकूला में भंडाफोड़
आतंकियों को उस क्षेत्र से पकड़ा जा रहा जिसे सपा का गढ़ माना जाता है : ओम प्रकाश राजभर

Facebook


