सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति पर हत्या का मुकदमा
सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति पर हत्या का मुकदमा
(गुरदीप सिंह)
सिंगापुर, 22 अगस्त (भाषा) सिंगापुर में एक होटल और मनोरंजन क्षेत्र में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत के मामले में भारतीय मूल के 29 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
न्यूज एशिया चैनल की खबर के मुताबिक छह अन्य लोगों के खिलाफ प्राणघातक हथियारों से दंगा करने और सातवें व्यक्ति पर खतरनाक हथियार से दूसरे को क्षति पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक अश्विन पचन पिल्लई सुकुमारन रविवार को कॉनकॉर्ड होटल और शॉपिंग मॉल में मोहम्मद इशरत मोहम्मद इस्माइल की हत्या का आरोपी है।
खबर में कहा गया कि अश्विन मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अदालत में पेश हुआ। हत्या का दोषी करार दिए जाने की स्थिति में उसे मौत की सजा हो सकती है।
द स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक छह लोगों को प्राणघातक हथियार से दंगा करने का आरोपी बनाया गया है और दोषी करार दिए जाने पर उन्हें 10 साल कारावास और बेंत मारने की सजा सुनाई जा सकती है। उसने बताया कि सातवें व्यक्ति को खतरनाक हथियार से क्षति पहुंचाने का आरोपी बनाया गया है और दोषी पाए जाने पर सात साल कैद, जुर्माना या बेंत लगाने या इनमें से कोई दो सजा हो सकती है।
भाषा धीरज नरेश
नरेश

Facebook


