भारतीय श्रद्धालुओं ने लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाई

भारतीय श्रद्धालुओं ने लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाई

भारतीय श्रद्धालुओं ने लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाई
Modified Date: June 29, 2026 / 09:34 pm IST
Published Date: June 29, 2026 9:34 pm IST

लाहौर, 29 जून (भाषा) भारतीय सिख श्रद्धालु सोमवार को महाराजा रणजीत सिंह की 187वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए लाहौर के गुरुद्वारा डेरा साहिब में एकत्र हुए और दिवंगत सिख शासक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस कार्यक्रम की शुरुआत गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ से हुई, जिसके बाद शबद-कीर्तन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने महाराजा की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। संगत में पवित्र प्रसाद बांटा गया और सभी आगंतुकों ने लंगर भाग लिया।

तीर्थयात्रियों ने महाराजा की विरासत को भी याद किया और सिख समुदाय में उनके योगदान तथा अलग-अलग धर्मों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका का उल्लेख किया।

‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारत और अन्य देशों के सिख श्रद्धालु शामिल हुए।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव


लेखक के बारे में