नेपाल की झील में डूबने से भारतीय पर्यटक की मौत

Ads

नेपाल की झील में डूबने से भारतीय पर्यटक की मौत

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 12:54 AM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 12:54 AM IST

काठमांडू, 10 जुलाई (भाषा) नेपाल की एक झील में तैरते समय एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना कास्की जिले के पोखरा महानगरपालिका स्थित फेवा झील में हुई।

उसने बताया कि मृतक की पहचान बिहार निवासी 28 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह एक नाव में सवार था और तैरने के लिए उसने नाव से छलांग लगा दी थी।

कास्की जिला पुलिस के प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार पासवान ने कहा कि वह शाम लगभग पांच बजे लापता हो गया था लेकिन सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम ने उसे तलाश लिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे पश्चिमी क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

भाषा देवेंद्र शोभना

शोभना