शारजाह में भारतीय महिला ने अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या की

Ads

शारजाह में भारतीय महिला ने अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - September 14, 2020 / 02:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

दुबई, 14 सितंबर (भाषा) शारजाह के अल मजाज इलाके में 26 वर्षीय भारतीय महिला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सोमवार को मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है।

‘गल्फ न्यूज’ की खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि भावना राम नामक महिला ने अल मजाज इलाके में अपने अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

अधिकारियों ने ‘खजील टाइम्स’ को बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

‘गल्फ न्यूज’ ने कहा कि भावना विवाहित थीं और उनके एक बच्चा भी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश