इंडोनेशिया ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई
इंडोनेशिया ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई
बेकासी, 28 अप्रैल (एपी) इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
सरकारी रेलवे कंपनी पीटी केरेटा एपी इंडोनेशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बॉबी रसीदीन ने बताया कि मंगलवार सुबह तक की स्थिति के अनुसार 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शवों को पहचान के लिए एक अस्पताल ले जाया गया है।
यह दुर्घटना सोमवार को उस समय हुई जब जकार्ता के बाहरी इलाके में बेकासी तिमुर स्टेशन पर एक लंबी दूरी की ट्रेन एक रुकी हुई ट्रेन के पिछले डिब्बे से टकरा गई।
एपी अमित अविनाश
अविनाश

Facebook


