अगले 48 घंटों के दौरान दुनियाभर में बंद हो सकता है इंटरनेट, जानिए वजह

अगले 48 घंटों के दौरान दुनियाभर में बंद हो सकता है इंटरनेट, जानिए वजह

अगले 48 घंटों के दौरान दुनियाभर में बंद हो सकता है इंटरनेट, जानिए वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: October 12, 2018 9:19 am IST

मॉस्को। इंटरनेट यूजर्स के लिए ये खबर परेशानी भरी हो सकती है कि अगले 48 घंटों के लिए दुनियाभर में इंटरनेट बंद हो सकता है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि मुख्य डोमेन सर्वर्स अगले कुछ घंटों तक रूटीन मेंटेनेंस पर रहेंगे।

रशिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट यूजर्स को अगले कुछ घंटों तक नेटवर्क फेलियर होने की परेशानी का सामना करना पड़ सकत है क्योंकि मुख्य डोमेन सर्वर्स और इससे जुड़े नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर कुछ समय के लिए डाउन रहेंगे। इंटरनेट का बंद होना यूजर्स के नेटवर्क और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक सरकार से बसपा के इकलौते मंत्री का इस्तीफा, मायावती का कांग्रेस को झटका

बताया जा रहा है कि इंटरनेट कॉर्पोरेशन ऑफ असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स इस दौरान क्रिप्टोग्राफिक की बदलकर इस दौरान मेंटनेंस का काम करेंगी। इससे इंटरनेट की ड्रेस बुक या डोमेन नेम सिस्टम (DNS) को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। आईसीएएनएन ने कहा कि साइबर अटैक की बढ़ती घटनाओं से बचने के लिए मेंटनेंस का यह काम करना जरूरी है।

वहीं सीआरए ने कहा कि ग्लोबल इंटरनेट शटडाउन, सुरक्षा, स्थिर और लचीले डीएनएस के लिए बेहद जरूरी है। अथॉरिटी ने आगे बताया, ‘स्पष्ट कर दें कि, अगर यूजर्स के नेटवर्क ऑपरेटर्स या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) इस बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं तो कुछ इंटरनेट यूजर्स को इससे परेशानी हो सकती है। हालांकि, उचित सिस्टम सिक्यॉरिटी एक्सटेंशन्स को इनेबल कर इस प्रभावक को नज़रअंदाज़ किया जा सकता है

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में