ईरान ने मोसाद से कथित संबंध के लिए व्यक्ति को फांसी दी

ईरान ने मोसाद से कथित संबंध के लिए व्यक्ति को फांसी दी

ईरान ने मोसाद से कथित संबंध के लिए व्यक्ति को फांसी दी
Modified Date: April 22, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: April 22, 2026 2:04 pm IST

दुबई, 22 अप्रैल (एपी) ईरान ने बुधवार को एक व्यक्ति को इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद से कथित संबंधों को लेकर फांसी दे दी।

ईरान में युद्ध के दौरान और जनवरी में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद लगातार फांसी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान न्यूज एजेंसी’ ने मेहदी फरीद की फांसी की पुष्टि की।

एजेंसी के अनुसार, फरीद एक “संवेदनशील सरकारी संगठन” में कार्यरत था और उसने इज़राइली खुफिया एजेंसी को जानकारी मुहैया कराई थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि फरीद को ईरान के कोम प्रांत में दोषी ठहराया गया था।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईरान में कई मामलों में बंद कमरे में सुनवाई होती है और आरोपियों को बचाव का उचित अवसर नहीं मिल पाता।

हाल के समय में कथित जासूसों, प्रदर्शनकारियों और निर्वासन में रह रहे विपक्षी समूहों से जुड़े लोगों की फांसी की कई घटनाएं सामने आई हैं।

एपी मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में