ईरान ने ताजा हमलों में 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 ड्रोन दागे : यूएई
ईरान ने ताजा हमलों में 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 ड्रोन दागे : यूएई
दुबई, आठ मार्च (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का कहना है कि ईरान ने रविवार को ताजा हमलों में 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 से अधिक ड्रोन दागे हैं।
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने सभी 16 मिसाइलों को मार गिराया, जबकि 17वीं मिसाइल समुद्र में गिर गई।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने ईरान की ओर से दागे गए अधिकांश ड्रोन को आसमान में ही नष्ट कर दिया, लेकिन चार ड्रोन संयुक्त अरब अमीरात की धरती पर गिरे।
मंत्रालय ने कहा कि वह इन हमलों का ‘दृढ़तापूर्वक सामना’ करने के लिए तैयार है।
इससे पहले, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इजराइल और अमेरिका द्वारा जारी हमलों के मद्देनजर रविवार को पूरे क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हमले बढ़ाने की धमकी दी थी।
एपी रवि कांत रवि कांत सुभाष
सुभाष

Facebook


