ईरान : जनवरी में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान चार पुलिस अधिकारियों की हत्या के दो दोषियों को फांसी

ईरान : जनवरी में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान चार पुलिस अधिकारियों की हत्या के दो दोषियों को फांसी

ईरान : जनवरी में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान चार पुलिस अधिकारियों की हत्या के दो दोषियों को फांसी
Modified Date: July 29, 2026 / 12:56 am IST
Published Date: July 29, 2026 12:56 am IST

तेहरान, 28 जुलाई (एपी) ईरान ने जनवरी में बढ़ती महंगाई और मुद्रा अवमूल्यन को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान चार पुलिस अधिकारियों की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए दो लोगों को मंगलवार को फांसी दे दी। सरकारी मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है।

मिजान ऑनलाइन डॉट आईआर की खबर के मुताबिक, जिन लोगों को फांसी दी गई है, उनकी पहचान अबोलफजल सेपाही बदजानी और अमीर हुसैन सफारी हुसैनआबादी के तौर पर की गई है।

खबर के अनुसार, बदजानी और हुसैनआबादी को राजधानी तेहरान से करीब 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित इस्फहान शहर में एक पुलिस थाने को आग के हवाले करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी दोषी ठहराया गया था।

एपी पारुल रवि कांत


लेखक के बारे में