ईरान को अमेरिका का 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव मिला: पाकिस्तान के दो अधिकारी

ईरान को अमेरिका का 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव मिला: पाकिस्तान के दो अधिकारी

ईरान को अमेरिका का 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव मिला: पाकिस्तान के दो अधिकारी
Modified Date: March 25, 2026 / 02:11 pm IST
Published Date: March 25, 2026 2:11 pm IST

इस्लामाबाद, 25 मार्च (एपी) पाकिस्तान के दो अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि ईरान को युद्धविराम के संबंध में अमेरिका की ओर से भेजा गया 15-सूत्रीय प्रस्ताव मिल गया है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को व्यापक रूप से, प्रतिबंधों में राहत, असैन्य परमाणु सहयोग, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोके जाने, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी द्वारा निगरानी और फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने होर्मुज जलडमरूमध्य से पोतों के आवागमन से संबंधित बताया।

इन विवरणों को सार्वजनिक करने के लिए अधिकृत नहीं होने के कारण अधिकारियों ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को यह जानकारी अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर दी।

ईरान का कहना है कि वह अमेरिका के साथ किसी बातचीत में शामिल नहीं है और उसकी सेना के एक प्रवक्ता ने अमेरिका के कूटनीतिक प्रयासों का बुधवार को मजाक उड़ाया।

एपी सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में