ईरान ने तेहरान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें फिर शुरू कीं

ईरान ने तेहरान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें फिर शुरू कीं

ईरान ने तेहरान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें फिर शुरू कीं
Modified Date: April 25, 2026 / 01:44 pm IST
Published Date: April 25, 2026 1:44 pm IST

काहिरा, 25 अप्रैल (एपी) ईरान ने अमेरिका और इजराइल के साथ युद्ध शुरू होने के लगभग दो महीने बाद शनिवार को तेहरान स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें फिर से शुरू कर दीं।

इस संबंध में ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि तेहरान स्थित इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस्तांबुल, ओमान की राजधानी मस्कट और सऊदी अरब के मदीना शहर के लिए उड़ानें रवाना हुईं।

उड़ानों पर नजर रखने वाले ‘फ्लाइटराडार24’ के अनुसार, शनिवार सुबह इस्तांबुल के लिए कम से कम तीन उड़ान रवाना हुईं।

अमेरिका के साथ युद्धविराम समझौते के बाद ईरान ने इस महीने की शुरुआत में आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र फिर से खोल दिया था।

एपी नेत्रपाल सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में