दुबई, 21 मार्च (एपी) ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र को शनिवार को एक हवाई हमले में निशाना बनाया गया। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने यह जानकारी दी।
एजेंसी ने कहा कि संयंत्र से कोई रेडियोधर्मी विकिरण नहीं हुआ है।
ईरान के परमाणु संयंत्र नतांज पर युद्ध के पहले सप्ताह में हमला हुआ था और उपग्रह चित्रों के अनुसार कई इमारतें क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही थीं। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने कहा कि उस हमले से ‘‘कोई रेडियोधर्मी विकिरण की आशंका नहीं थी।’’
तेहरान से लगभग 220 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित परमाणु संयंत्र को जून 2025 में ईरान और इजराइल के बीच 12 दिनों के युद्ध में इजराइली हवाई हमलों और अमेरिका द्वारा निशाना बनाया गया था।
एपी आशीष पवनेश
पवनेश