होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए ‘पूरी तरह से खुला’ है : ईरान
होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए 'पूरी तरह से खुला' है : ईरान
तेहरान/इस्लामाबाद, 17 अप्रैल (भाषा) ईरान ने शुक्रवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए ‘‘पूरी तरह से खुला’’ है।
विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लेबनान में हुए युद्धविराम के मद्देनजर, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए मार्ग युद्धविराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है।’’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को लेबनान और इजराइल के बीच 10 दिनों के युद्धविराम की घोषणा की थी।
भाषा देवेंद्र दिलीप
दिलीप

Facebook


