ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई के बाद बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया

Ads

ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई के बाद बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 10:29 AM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 10:29 AM IST

दुबई, आठ जुलाई (एपी) ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद बहरीन में बुधवार को दूसरी बार मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा।

इससे कुछ समय पहले ही ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में बहरीन को निशाना बनाकर हमले करने का दावा किया था।

बहरीन ने अपने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर तत्काल शरण लेने की अपील की।

ईरान ने बुधवार को कुवैत को भी निशाना बनाया। इन हमलों से बहरीन या कुवैत में कोई नुकसान होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

एपी

सिम्मी वैभव

वैभव