ईरानी सशस्त्र बल ‘पूर्ण विजय प्राप्त होने तक’ लड़ते रहेंगे: शीर्ष सैन्य कमान के प्रवक्ता

Ads

ईरानी सशस्त्र बल 'पूर्ण विजय प्राप्त होने तक' लड़ते रहेंगे: शीर्ष सैन्य कमान के प्रवक्ता

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 06:19 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 06:19 PM IST

दुबई, 24 मार्च (एपी) ईरान के शीर्ष सैन्य कमान के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि उनके देश की सेनाएं ‘पूर्ण विजय प्राप्त होने तक’ लड़ेंगी।

खातम-अल अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही अलीबादी की ये टिप्पणियां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा से संबंधित प्रतीत होती हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच बातचीत जारी है।

ईरान ने किसी भी प्रकार की बातचीत से इनकार किया है, हालांकि उसके विदेश मंत्री क्षेत्र के अपने समकक्षों से बात कर रहे हैं।

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने अलीबादी के हवाले से कहा, ‘‘ईरान की शक्तिशाली सेनाएं ईरान की अखंडता की रक्षा के प्रति दृढ़, गौरवान्वित, विजेता हैं। यह मार्ग पूर्ण विजय हासिल करने तक जारी रहेगा।’’

जनरल ने यह नहीं बताया कि ‘पूर्ण विजय’ का क्या अर्थ है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ईरान की सेना अमेरिका के साथ किसी भी संभावित बातचीत में रियायतें देने के खिलाफ चेतावनी देने की कोशिश कर रही थी।

(एपी) संतोष सुरेश

सुरेश