ईरानी नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को अस्पताल से छुट्टी मिली

ईरानी नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को अस्पताल से छुट्टी मिली

ईरानी नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को अस्पताल से छुट्टी मिली
Modified Date: May 18, 2026 / 05:24 pm IST
Published Date: May 18, 2026 5:24 pm IST

दुबई, 18 मई (एपी) ईरान की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को दो सप्ताह से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सोमवार को तेहरान के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके समर्थकों ने यह जानकारी दी।

मोहम्मदी (54) को घर पर ही रहने और आगे की देखभाल और दैनिक फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी गयी है।

मोहम्मदी के बेहोश हो जाने के बाद एक मई को उन्हें आपातकालीन स्थिति में जेल से उत्तर पश्चिमी ईरान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लगभग 10 दिन बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया और तेहरान के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां विशेषज्ञों ने उनकी जांच की।

उन्हें 2023 में जेल में रहते हुए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मोहम्मदी को अपने करियर में कई बार जेल जाना पड़ा है। उनकी नवीनतम कैद दिसंबर में शुरू हुई जब उन्हें उत्तरपूर्वी ईरानी शहर मशहद में गिरफ्तार किया गया था।

उनके परिवार ने कहा है कि जेल में उसकी सेहत बिगड़ रही थी, जिसका एक कारण यह था कि गिरफ्तारी के दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई थी।

उन्हें मार्च में दिल का दौरा पड़ा था और जेल जाने से पहले से ही उनके फेफड़े में खून का थक्का जमा हुआ था, जिसके प्रबंधन के लिए रक्त पतला करने वाली दवाओं और निगरानी की आवश्यकता होती है।

एपी

प्रशांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में