हिंद महासागर में ‘गार्सिया डिएगो’ स्थित ब्रिटिश-अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला निंदनीय: ब्रिटेन

Ads

हिंद महासागर में ‘गार्सिया डिएगो’ स्थित ब्रिटिश-अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला निंदनीय: ब्रिटेन

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 05:21 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 05:21 PM IST

दुबई, 21 मार्च (एपी) ब्रिटेन ने हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया द्वीप स्थित ब्रिटिश-अमेरिकी हवाई सैन्य प्रतिष्ठान पर ईरान की सेना द्वारा मिसाइलें दागे जाने की निंदा की है।

ब्रिटिश अधिकारियों ने असफल हमले के प्रयास का विवरण नहीं दिया है। यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलें सैन्य अड्डे के कितने करीब पहुंचीं, जो ईरान से लगभग 2,500 मील (4,000 किलोमीटर) दूर है।

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि ईरान द्वारा ‘‘पूरे क्षेत्र में हिंसक हमले करना और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंधक बनाए रखना, ब्रिटिश हितों एवं ब्रिटिश सहयोगियों के लिए खतरा है।’’

ब्रिटेन ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों में शामिल नहीं हुआ है, लेकिन उसने अमेरिकी बमवर्षकों को ईरान के मिसाइल स्थलों पर हमला करने के लिए ब्रिटेन के ठिकानों का उपयोग करने की अनुमति दी है।

शुक्रवार को ब्रिटिश सरकार ने कहा कि अमेरिकी बमवर्षक विमान होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर ईरान के हमलों को रोकने के अभियानों में डिएगो गार्सिया सहित ब्रिटेन के ठिकानों का भी उपयोग कर सकते हैं।

ईरान ने ब्रिटेन के इस बयान से पहले ही संबंधित सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाया।

एपी नेत्रपाल पवनेश

पवनेश