ईरान के प्रधान न्यायाधीश ने अमेरिका-इजराइल हमलों का समर्थन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

ईरान के प्रधान न्यायाधीश ने अमेरिका-इजराइल हमलों का समर्थन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

ईरान के प्रधान न्यायाधीश ने अमेरिका-इजराइल हमलों का समर्थन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
Modified Date: March 4, 2026 / 03:31 pm IST
Published Date: March 4, 2026 3:31 pm IST

दुबई, चार मार्च (एपी) ईरान के प्रधान न्यायाधीश ने बुधवार को आगाह किया कि जो भी व्यक्ति अमेरिका-इज़राइल के हवाई हमलों के समर्थन में कुछ कहेगा या करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग़ुलाम हुसैन मोहसेनी एजई ने यह बात ईरान के सरकारी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार के दौरान कही।

उनकी टिप्पणी से यह आशंका जताई जा रही है कि हिरासत में लिये गए लोगों पर मृत्युदंड से जुड़े आरोप लगाए जा सकते हैं, क्योंकि दुश्मन के साथ सहयोग करने पर दोषी पाए जाने की स्थिति में फांसी की सजा हो सकती है।

एजई ने जनवरी में हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा, “जैसा कि हमने अशांति के दौरान कहा था, दंगों से जुड़े मामले हमारी प्राथमिकता हैं। अब हमने यह भी ऐलान किया है कि जो कोई भी किसी भी तरह से दुश्मन के साथ सहयोग करेगा, उसे भी दुश्मन माना जाएगा।”

उन्होंने कहा, “जो लोग अमेरिका और जायोनी शासन के एजेंडे के अनुरूप कुछ भी कहेंगे या करेंगे, वे दुश्मन के पक्ष में हैं और उनके साथ क्रांतिकारी और इस्लामी सिद्धांतों के अनुसार निपटा जाएगा।”

एपी खारी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में