ईरान के विदेश मंत्री अराघची अमेरिका के साथ युद्धविराम वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएंगे
ईरान के विदेश मंत्री अराघची अमेरिका के साथ युद्धविराम वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएंगे
दुबई, 24 अप्रैल (एपी) ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने शुक्रवार को पुष्टि की कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं।
इरना के अनुसार, अराघची ओमान और रूस भी जाएंगे।
अराघची की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब वहां के अधिकारी अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता शुरू कराने के प्रयास कर रहे हैं।
इरना की रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार से शुरू हो रही अराघची की यात्रा ‘‘द्विपक्षीय परामर्श, क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा तथा अमेरिका एवं इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ थोपे गए युद्ध की ताजा स्थिति’’ पर केंद्रित है।
एपी सुरेश पवनेश
पवनेश

Facebook


