ईरान के विदेश मंत्री अमेरिकी दूतों के साथ बैठक किये बिना इस्लामाबाद से रवाना
ईरान के विदेश मंत्री अमेरिकी दूतों के साथ बैठक किये बिना इस्लामाबाद से रवाना
इस्लामाबाद, 25 अप्रैल (एपी) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शनिवार शाम को पाकिस्तान से रवाना हो गये। पाकिस्तान के दो अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अराघची ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
पाकिस्तान के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे।
अराघची की यह यात्रा क्षेत्रीय तनाव और पाकिस्तान द्वारा अमेरिका तथा ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर को सुगम बनाने के प्रयासों के बीच हुई।
दो अमेरिकी दूतों के शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचने की योजना थी। व्हाइट हाउस ने उनके आगमन की संभावित तारीख पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
दो अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी उन्हें विदाई देने के लिए इस्लामाबाद के निकट एक हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
एपी देवेंद्र माधव
माधव

Facebook


