ईरान के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से मुलाकात की

ईरान के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से मुलाकात की

ईरान के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से मुलाकात की
Modified Date: April 25, 2026 / 02:11 pm IST
Published Date: April 25, 2026 2:11 pm IST

इस्लामाबाद, 25 अप्रैल (भाषा) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब इस्लामाबाद अमेरिका और ईरान के बीच संबंधों को सुगम बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखे हुए है।

ईरानी दूतावास द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के अनुसार, बैठक में ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई और ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोघदम भी उपस्थित थे।

दूतावास ने वीडियो कैप्शन में कहा कि अराघची ने मुनीर से मुलाकात की।

इसने चर्चा के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी।

अराघची शुक्रवार देर रात पाकिस्तानी नेताओं के साथ मुलाकात के लिए यहां पहुंचे। उनका स्वागत मुनीर, विदेश मंत्री इसहाक डार और गृह मंत्री मोहसिन नकवी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया था।

हालांकि, इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि इस यात्रा के दौरान वाशिंगटन और तेहरान के बीच सीधी बातचीत होगी या नहीं।

भाषा नेत्रपाल सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में