हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत

Ads

हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 03:41 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 03:41 PM IST

दुबई, 10 अप्रैल (भाषा) ईरान पर पिछले सप्ताह हुए हवाई हमले में घायल देश के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की बृहस्पतिवार रात मुत्यु हो गई। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।

खराजी ने एक बार कहा था कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश कर सकता है।

कमाल खराजी ने ईरान के सुधारवादी राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी के कार्यकाल में बतौर विदेश मंत्री कार्य किया था। उन्होंने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के विदेश मामलों के सलाहकार के रूप में कार्य किया था।

उन्होंने 2022 में समाचार नेटवर्क अल जज़ीरा को दिये साक्षात्कार में कहा था कि ‘ईरान के पास परमाणु बम बनाने के लिये प्रौद्योगिकी है, लेकिन उसने अभी तक इसे बनाने का कोई निर्णय नहीं लिया है।’’ खराजी के बयान से ईरान के इरादों को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं।

एपी धीरज दिलीप

दिलीप