वाशिंगटन, 24 अगस्त (एपी) अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के नए प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान के लिए राजस्व के सभी संभावित स्रोतों को बंद करना है। उन्होंने अन्य देशों से ईरान के साथ आर्थिक संबंध खत्म करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बेसेन्ट ने कहा कि संघर्ष के दौरान अस्पष्ट स्थितियों में काम करना अब स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने उन देशों का नाम नहीं बताया जिनपर अमेरिका की ओर से संभावित प्रतिबंध लग सकते हैं, लेकिन ईरान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार चीन, तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात हैं।
बेसेन्ट ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका के रुख को लेकर किसी तरह की कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए। इस खूंखार शासन के साथ किसी भी तरह का आर्थिक संबंध रखने वालों को अमेरिकी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।’’
एपी आशीष सुरेश
सुरेश