ईरान का नया नेतृत्व बातचीत के लिए तैयार है: अमेरिकी अधिकारी

Ads

ईरान का नया नेतृत्व बातचीत के लिए तैयार है: अमेरिकी अधिकारी

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 11:35 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 11:35 PM IST

दुबई, एक मार्च (एपी) ईरान में ‘‘संभावित नये नेतृत्व’’ ने संकेत दिया है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमेरिका और इजराइली बलों के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता एवं उसके अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौत के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप “आखिरकार” बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल सैन्य अभियान “बिना रुके जारी” है।

अधिकारी ने यह नहीं बताया कि ईरान का संभावित नया नेता कौन है या बातचीत की कथित इच्छा उसने किस तरह जाहिर की।

ट्रंप ने रविवार को ‘द अटलांटिक’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह ईरान के नये नेतृत्व से बात करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे बात करना चाहते हैं और मैंने बात करने पर सहमति जताई है, इसलिए मैं उनसे बात करूंगा।’’

एपी

सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र