ईरान के सर्वोच्च नेता ने इजराइल विरोधी ताकतों को समर्थन देने का संकल्प लिया

Ads

ईरान के सर्वोच्च नेता ने इजराइल विरोधी ताकतों को समर्थन देने का संकल्प लिया

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 07:56 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 07:56 PM IST

तेहरान, एक अप्रैल (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता ने बुधवार को संकल्प लिया कि उनका देश पश्चिम एशिया में इजराइल विरोधी ताकतों का समर्थन करना जारी रखेगा।

ईरान के नये सर्वोच्च नेता के रूप में नामित होने के बाद से अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई द्वारा दिए गए अन्य संदेशों की तरह, उनका ये संदेश भी सरकारी टेलीविजन के एक समाचार वाचक ने पढ़ा।

खामेनेई ने लेबनानी समूह हिजबुल्ला को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘मैं दृढ़तापूर्वक घोषणा करता हूं कि दिवंगत इमाम और शहीद नेता के मार्ग पर चलते हुए, इस्लामिक गणराज्य ईरान की यहूदी-अमेरिकी दुश्मन के खिलाफ प्रतिरोध का समर्थन जारी रखने की नीति बरकरार है।’’

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से खामेनेई को नहीं देखा गया है। अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों का मानना ​​है कि वह घायल हो गए हैं और छिपे हुए हैं।

एपी शफीक नरेश

नरेश