दुबई, 20 जून (एपी) ईरान के सरकारी टेलीविज़न ने शनिवार को कहा कि देश की वार्ताकार टीम युद्ध संबंधी अंतरिम समझौते पर अमेरिका के साथ बातचीत करने स्विट्ज़रलैंड जा रही है।
प्रसारक ने अपनी खबर में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का हवाला दिया। संबंधित यात्रा शुक्रवार को होने वाली थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था।
यह नयी घोषणा तब हुई, जब ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने लेबनान में इजराइल द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों का हवाला देते हुए कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य फिर से बंद कर दिया गया है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाहेई ने सरकारी टेलीविजन से कहा कि किसी समझौते की असल परीक्षा तब होती है जब वह लागू होने के चरण में पहुंचता है।
एपी नेत्रपाल पवनेश
पवनेश