ईरान के शीर्ष राजनयिक युद्धविराम पर बातचीत के लिए पाकिस्तान का दौरा कर रहें

ईरान के शीर्ष राजनयिक युद्धविराम पर बातचीत के लिए पाकिस्तान का दौरा कर रहें

ईरान के शीर्ष राजनयिक युद्धविराम पर बातचीत के लिए पाकिस्तान का दौरा कर रहें
Modified Date: April 24, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: April 24, 2026 8:39 pm IST

इस्लामाबाद, 24 अप्रैल (एपी) ईरान के शीर्ष राजनयिक शुक्रवार को पाकिस्तान की यात्रा पर जा रहे हैं, जहां अधिकारी अमेरिका और ईरान को युद्धविराम वार्ता के दूसरे दौर के लिए सहमत करने की कोशिश में जुटे हैं।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने पुष्टि की है कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची ‘‘द्विपक्षीय विचार-विमर्श’’ और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर केंद्रित यात्रा के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं। एजेंसी ने बताया कि वह ओमान और रूस की भी यात्रा करेंगे।

उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब विश्व के ज्यादातर देश एक ऐसे युद्ध को लेकर चिंतित है जिसने होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते से ईंधन के निर्यात को बाधित कर दिया है, वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और पश्चिम एशिया में हजारों लोगों की जान ली है।

इससे पहले, दो पाकिस्तानी अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि अराघची एक छोटे सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान जा रहे हैं।

अराघची की पाकिस्तान यात्रा और किसी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के भी ऐसा करने के बारे में पूछे गए सवालों पर व्हाइट हाउस ने फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया।

इस्लामाबाद, ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता को फिर से गति देने की कोशिश कर रहा है, जो इस सप्ताह फिर से शुरू होने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘जोन्स एक्ट’ छूट को 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया, जिससे युद्ध के बाद गैर-अमेरिकी जहाजों के लिए तेल और प्राकृतिक गैस का परिवहन करना आसान हो गया है।

ट्रंप ने सबसे पहले मार्च के मध्य में 60 दिनों की छूट की घोषणा की थी।

शुक्रवार को राजनयिक प्रयासों के तहत, अराघची और पाकिस्तानी अधिकारियों ने युद्धविराम के विवरण पर चर्चा की, जो कि इस्लामाबाद द्वारा ईरान को वाशिंगटन के साथ वार्ता के दूसरे दौर के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए राजी करने के प्रयास का हिस्सा है।

एपी सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में