Israel-Iran War News/Image Credit: IBC24.in
Israel-Iran War News: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। अब ईरान के सबसे बड़ी विशाल पार्स गैस फील्ड पर हमला हुआ है। ऐसा पहली बार हुआ है कि, जब खाड़ी क्षेत्र में ईरान के ऊर्जा ढांचे को सीधे निशाना बनाया गया है। वहीं इस हमले को अमेरिका और इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के दौरान एक बड़े एस्केलेशन के रूप में देखा जा रहा है। पार्स गैस फील्ड दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस भंडार का हिस्सा है, जिसे ईरान कतर के साथ साझा करता है। (Israel-Iran War News) ईरान की एक न्यूज एजेंसी कके अनुसार, इस हमले में गैस टैंकों और रिफाइनरी के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।इसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया और आग बुझाने के लिए इमरजेंसी टीमों को लगाया गया।
वहीं इस हमले के बाद ईरान ने अपना रुख और ज्यादा सख्त कर लिया है। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मोजतबा खामेनेई ने अपने बयान में कहा कि, लारिजानी के खून का बदला जल्द लिया जाएगा और इसके जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।ईरान की धमकी के बाद खाड़ी क्षेत्र में भी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक कतर के रास लफान स्थित ऊर्जा प्रतिष्ठानों को खाली कराया जा रहा है। यह कदम ईरान द्वारा खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की (Israel-Iran War News) चेतावनी के बाद उठाया गया है, जिससे क्षेत्र में डर और अनिश्चितता का माहौल बन गया है।
Reports of strikes this morning against energy infrastructure associated with the South Pars Natural Gas Field in the Bushehr Province of Southern Iran by Israel and/or the United States. Such strikes represent yet another major escalation in the Iran War, with Iran having… pic.twitter.com/bAd4MPdF5y
— OSINTdefender (@sentdefender) March 18, 2026
Israel-Iran War News: ईरान के गैस फील्ड पर हमले के बाद अब ईरान ने सऊदी अरब की SAMREF रिफाइनरी और जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, यूएई के अल होसन गैस फील्ड और कतर के रास लाफान रिफाइनरी व मेसईद पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को संभावित निशाने के तौर पर चुना है। इन ठिकानों पर हमले की चेतावनी के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और सतर्कता बढ़ गई है।
वहीं ईरान पर किए गए हमले को लेकर इजराइली मीडिया ने दावा किया है कि, हमला इजराइल ने अमेरिका की सहमति से किया है, हालांकि इजराइली सेना ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं कतर ने इसे इजराइल का हमला बताया और इसे खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना कदम करार दिया, (Israel-Iran War News) जिससे वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
Israel-Iran War News: ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए सऊदी अरब, यूएई और कतर को सीधी चेतावनी दी है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि, इन देशों के कई ऊर्जा ठिकाने अब सीधे निशाने पर हैं और आने वाले घंटों में उन पर हमला किया जा सकता है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, लोगों और कर्मचारियों से इन इलाकों को तुरंत खाली करने की अपील की गई है। ईरान ने जिन ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है, उनमें सऊदी अरब की सैमरेफ रिफाइनरी और जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, यूएई का अल होसन गैस फील्ड और कतर के मेसाइद पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, मेसाइद होल्डिंग कंपनी और रास लफान रिफाइनरी शामिल हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-