इजराइल ने यमन में हवाई हमले किए

Ads

इजराइल ने यमन में हवाई हमले किए

  •  
  • Publish Date - May 6, 2025 / 01:13 AM IST,
    Updated On - May 6, 2025 / 01:13 AM IST

यरूशलम, पांच मई (एपी) इजराइल की सेना ने यमन में लाल सागर के किनारे स्थित होदेदा शहर में हूती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले किए।

यह हमला ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा इजराइल के मुख्य हवाई अड्डे पर मिसाइल दागे जाने के एक दिन बाद किया गया।

हूती विद्रोहियों के मीडिया कार्यालय ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने सोमवार दोपहर कम से कम छह हमले किए, जो महत्वपूर्ण होदेदा बंदरगाह को निशाना बनाकर किए गए।

विद्रोहियों ने कहा कि अन्य हमलों में होदेदा प्रांत के बाजिल जिले में एक सीमेंट फैक्टरी को निशाना बनाया गया।

एपी

राजकुमार पारुल

पारुल