इजराइल ने यूएई को आयरन डोम बैटरियां और कर्मी भेजे: इजराइल में अमेरिकी राजदूत

इजराइल ने यूएई को आयरन डोम बैटरियां और कर्मी भेजे: इजराइल में अमेरिकी राजदूत

इजराइल ने यूएई को आयरन डोम बैटरियां और कर्मी भेजे: इजराइल में अमेरिकी राजदूत
Modified Date: May 12, 2026 / 02:29 pm IST
Published Date: May 12, 2026 2:29 pm IST

तेल अवीव, 12 मई (एपी) इजराइल में अमेरिका के राजदूत ने मंगलवार को कहा कि ईरान युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए इजराइल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को आयरन डोम मिसाइल-रोधी बैटरियां और उन्हें संचालित करने के लिए कर्मी भेजे थे।

माइक हकाबी ने यह टिप्पणी तेल अवीव में आयोजित एक कार्यक्रम में की।

तेल अवीव सम्मेलन में हकाबी ने कहा, ‘‘ मैं अब्राहम समझौते के पहले सदस्य संयुक्त अरब अमीरात की सराहना करना चाहूंगा। इसके लाभों को देखिए। इजराइल ने उनकी मदद के लिए आयरन डोम बैटरियां और उन्हें संचालित करने के लिए कर्मी भेजे हैं।’’

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने वर्ष 2020 में कूटनीतिक रूप से इज़राइल को मान्यता दी थी।

यूएई ने हकाबी की इस स्वीकारोक्ति पर टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया लेकिन इससे इन देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों का संकेत मिला है।

एपी शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में