इजराइली हमलों में गाजा में तीन लोगों की मौत: अस्पताल

इजराइली हमलों में गाजा में तीन लोगों की मौत: अस्पताल

इजराइली हमलों में गाजा में तीन लोगों की मौत: अस्पताल
Modified Date: February 10, 2026 / 08:53 am IST
Published Date: February 10, 2026 8:53 am IST

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी), 10 फरवरी (एपी) गाजा सिटी के पश्चिम में इजराइल के सैन्य हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। गाजा स्थित एक अस्पताल ने यह जानकारी दी।

शिफा अस्पताल ने बताया कि इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायलों को अस्पताल लाया गया। ये हमले युद्धविराम समझौता लागू होने के बीच हुए हैं।

इजराइली सेना ने सोमवार को कहा कि उसने दक्षिणी शहर रफाह में उसके सैनिकों पर गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए ये हमले किए। उसने अपने सैनिकों पर हुए हमलों को युद्धविराम का उल्लंघन बताया।

सेना ने कहा कि वह ‘‘सटीक तरीके से’’ अपने लक्ष्यों को निशाना बना रही है।

युद्धविराम समझौते के तहत इजराइल तथा चरमपंथी समूह हमास ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित 20 बिंदुओं वाली योजना स्वीकार की है जिसका उद्देश्य हमास के सात अक्टूबर, 2023 के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध को समाप्त करना है।

एपी सिम्मी खारी

खारी


लेखक के बारे में