जॉर्डन ने सीरिया सीमा पर पांच मादक पदार्थ तस्करों को ढेर किया

जॉर्डन ने सीरिया सीमा पर पांच मादक पदार्थ तस्करों को ढेर किया

जॉर्डन ने सीरिया सीमा पर पांच मादक पदार्थ तस्करों को ढेर किया
Modified Date: February 18, 2024 / 07:07 pm IST
Published Date: February 18, 2024 7:07 pm IST

अम्मान, 18 फरवरी (एपी) जॉर्डन के सैनिकों ने पड़ोसी सीरिया से देश में मादक पदार्थ लाने का प्रयास कर रहे पांच कथित तस्करों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी।

सेना ने कहा कि घटना रविवार तड़के हुई। सेना के अनुसार कि चार अन्य संदिग्ध तस्कर घायल हो गए और ‘बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ’ जब्त किए गए हैं।

जॉर्डन में शनिवार को मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए सीरिया, इराक, लेबनान और जॉर्डन के गृह मंत्रियों एक बैठक हुई थी, जिसमें मादक पदार्थों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान करने के लिए एक संयुक्त दूरसंचार प्रकोष्ठ स्थापित करने पर सहमति बनी थी।

भाषा जोहेब धीरज

धीरज


लेखक के बारे में