जॉर्डन के प्रिंस मोहम्मद बिन तलाल का निधन

जॉर्डन के प्रिंस मोहम्मद बिन तलाल का निधन

जॉर्डन के प्रिंस मोहम्मद बिन तलाल का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: April 30, 2021 3:54 am IST

अम्मान, 30 अप्रैल (एपी) जॉर्डन के दिवंगत शाह हुसैन के छोटे भाई और प्रिंस मोहम्मद बिन तलाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 80 साल के थे।

शाही पैलेस ने इस बारे में बताया।

प्रिंस मोहम्मद जॉर्डन राजघराने में कई वरिष्ठ पदों पर सेवा दे चुके हैं। वह शाह अब्दुल्ला द्वितीय के निजी प्रतिनिधि भी थे। वर्ष 1999 में हुसैन के निधन के बाद अब्दुल्ला शाह बने थे।

प्रिंस मोहम्मद का जन्म दो अक्टूबर 1940 को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुआ था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, राजकुमारी तगरीद और पूर्व विवाह से दो बेटे हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।

एपी सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में