न्यायाधीश ने वॉल स्ट्रीट जर्नल और मर्डोक के खिलाफ ट्रंप के 10 अरब डॉलर के मुकदमे को खारिज किया
न्यायाधीश ने वॉल स्ट्रीट जर्नल और मर्डोक के खिलाफ ट्रंप के 10 अरब डॉलर के मुकदमे को खारिज किया
वाशिंगटन, 13 अप्रैल (एपी) अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वॉल स्ट्रीट जर्नल और मीडिया हस्ती रूपर्ट मर्डोक के खिलाफ दायर किए गए 10 अरब डॉलर के मानहानि के मुकदमे को खारिज कर दिया।
यह मुकदमा जेफरी एप्स्टीन के साथ ट्रंप रिश्तों से संबंधित एक खबर को लेकर था।
फ्लोरिडा के अमेरिकी जिला न्यायाधीश डैरिन पी. गेल्स ने अपने आदेश में लिखा कि ट्रंप यह साबित करने में विफल रहे हैं कि लेख दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रकाशित किया गया था, लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति को संशोधित शिकायत दर्ज कराने एक अवसर प्रदान कर दिया।
यह फैसला एप्स्टीन फाइल जारी होने से उत्पन्न हुए विवाद को संभालने के ट्रंप प्रशासन के प्रयासों और राष्ट्रपति द्वारा अपने खिलाफ आलोचनात्मक रिपोर्टिंग को दबाने के लिए कानूनी प्रणाली का उपयोग किए जाने के प्रयासों को एक और झटका है।
व्हाइट हाउस ने इस मामले पर टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।
एपी नेत्रपाल माधव
माधव

Facebook


