Karachi Rangers Headquarters Terror Attack / Image Source : X
नई दिल्ली : Karachi Rangers Headquarters Terror Attack : पाकिस्तान के कराची से आतंकी हमले की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में रेंजर्स के 2 जवानों की मौत हो गई है, जबकि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 आतंकियों को मार गिराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी एक वाहन में सवार होकर आए थे। उन्होंने वाहन से मुख्य गेट को तोड़ा और परिसर के अंदर घुस गए।Jamaat-ul-Ahrar Karachi Attack इस हमले के दौरान वहां एक जोरदार विस्फोट भी हुआ, जिसके कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
मौके पर SSU और एंटी टेररिस्ट फोर्स की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस इस हमले की साजिश और मारे गए आतंकियों की पहचान करने में जुटी है। इस धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने ली है। कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर हुए इस हमले के बाद सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट पर हैं। पांच आतंकियों को ढेर करने के बाद भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा सके।
#BREAKING: Major terror attack in Karachi, Pakistan. Jamaat Ul Ahrar (JuA)- splinter group of TTP claims responsibility for the attack on Sindh Rangers HQRS. Attack carried out by suicide squad named “Khulafa-e-Rashideen Ishtishhadi Brigade”. 9 people dead as per initial reports. pic.twitter.com/fog5u2KbIG
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) June 27, 2026
ये भी पढ़ें :