Karachi Rangers Headquarters Terror Attack : रेंजर्स मुख्यालय में वाहन से घुसे आतंकी! 2 जवानों की मौत के बाद जवाबी कार्रवाई में पलट गई पूरी बाजी, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

कराची में पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया।

Karachi Rangers Headquarters Terror Attack : रेंजर्स मुख्यालय में वाहन से घुसे आतंकी! 2 जवानों की मौत के बाद जवाबी कार्रवाई में पलट गई पूरी बाजी, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

Karachi Rangers Headquarters Terror Attack / Image Source : X

Modified Date: June 28, 2026 / 07:13 am IST
Published Date: June 28, 2026 7:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला।
  • वाहन से गेट तोड़कर परिसर में घुसे आतंकी।
  • हमले में 2 रेंजर्स जवानों की मौत।

नई दिल्ली : Karachi Rangers Headquarters Terror Attack :  पाकिस्तान के कराची से आतंकी हमले की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में रेंजर्स के 2 जवानों की मौत हो गई है, जबकि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 आतंकियों को मार गिराया है।

वाहन में सवार होकर आए थे आतंकवादी

मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी एक वाहन में सवार होकर आए थे। उन्होंने वाहन से मुख्य गेट को तोड़ा और परिसर के अंदर घुस गए।Jamaat-ul-Ahrar Karachi Attack इस हमले के दौरान वहां एक जोरदार विस्फोट भी हुआ, जिसके कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जमात-उल-अहरार ने ली ज़िम्मेदारी

मौके पर SSU और एंटी टेररिस्ट फोर्स की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस इस हमले की साजिश और मारे गए आतंकियों की पहचान करने में जुटी है। इस धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने ली है। कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर हुए इस हमले के बाद सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट पर हैं। पांच आतंकियों को ढेर करने के बाद भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा सके।

ये भी पढ़ें : 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.