मेट गाला में पहली बार नजर आएंगे करण जौहर
मेट गाला में पहली बार नजर आएंगे करण जौहर
लॉस एंजिलिस, तीन मई (भाषा) फिल्म निर्माता करण जौहर पहली बार फैशन जगत से जुड़े प्रतिष्ठित समारोह ‘मेट गाला’ में नजर आएंगे, जिसमें वह मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए परिधान पहनेंगे।
मल्होत्रा ने सीबीएस टीवी नेटवर्क के ‘सैटरडे मॉर्निंग’ कार्यक्रम में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि रेड कार्पेट पर और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा, “इस बार मैं एक बहुत बड़े निर्देशक करण जौहर के लिए परिधान डिजाइन कर रहा हूं, जो अपने फैशन और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं… रेड कार्पेट पर बहुत कुछ देखने को मिलेगा।”
फिल्म निर्माता ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कई परिधान पहने हैं।
पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने इस कार्यक्रम में पहली बार शिरकत की थी। उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ एक परिधान पहना था।
मेट गाला न्यूयॉर्क शहर में स्थित ‘मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट’ के ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट’ के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित होने वाला वार्षिक कार्यक्रम है। इस वर्ष यह कार्यक्रम सोमवार, चार मई को आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में रिहाना और ज़ेंडया समेत कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
भाषा तान्या जोहेब
जोहेब

Facebook


