मेरा काम पूरा हो गया है: ब्रिटेन का प्रधानमंत्री पद छोड़ रहे केअर स्टार्मर
मेरा काम पूरा हो गया है: ब्रिटेन का प्रधानमंत्री पद छोड़ रहे केअर स्टार्मर
(अदिति खन्ना)
लंदन, 20 जुलाई (भाषा) केअर स्टार्मर ने सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में 10 डाउनिंग स्ट्रीट से अपना अंतिम संबोधन दिया और कहा, ‘‘मेरा काम पूरा हो गया है।’’
स्टार्मर ने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करके औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं जिम्मेदारी एंडी बर्नहम को सौंप रहा हूं, जिन्हें मेरा पूरा समर्थन है।’’
लेबर सांसद स्टार्मर (63) ने पिछले महीने पद छोड़ने की घोषणा की थी। उनके बाद नवनिर्वाचित पार्टी नेता एंडी बर्नहम बकिंघम पैलेस जाएंगे, जहां चार्ल्स उन्हें नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।
बर्नहम (56) इसके बाद ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे और बकिंघम पैलेस से 10 डाउनिंग स्ट्रीट लौटकर राष्ट्र के नाम अपना पहला संबोधन देंगे।
भाषा अमित नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


