ग्रीनलैंड समझौते को लेकर ट्रंप की घोषणा पर डेनमार्क के नेताओं की सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया

ग्रीनलैंड समझौते को लेकर ट्रंप की घोषणा पर डेनमार्क के नेताओं की सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया

ग्रीनलैंड समझौते को लेकर ट्रंप की घोषणा पर डेनमार्क के नेताओं की सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया
Modified Date: September 19, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: September 19, 2026 4:51 pm IST

कोपेनहेगन, 19 सितंबर (एपी) डेनमार्क की सरकार ने ग्रीनलैंड को लेकर एक समझौते के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गई घोषणा पर शनिवार को सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

इस समझौते से ग्रीनलैंड में अमेरिकी सेना की उपस्थिति मजबूत होगी, लेकिन द्वीप पर डेनमार्क का ही नियंत्रण रहेगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने उत्तर अटलांकिट संधि संगठन (नाटो) में शामिल सहयोगी देश डेनमार्क के इस अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र पर कब्जा करने की धमकियां दी थीं।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि यह समझौता अमेरिका को ‘ग्रीनलैंड में सुरक्षा और अन्य सभी आवश्यकताओं पर स्थायी नियंत्रण देगा, जिससे अमेरिका की सभी चिंताओं का पूरी तरह से समाधान हो जाएगा।’

शुक्रवार को ही डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के कार्यालय ने कहा कि इस समझौते पर अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान तीनों सरकारों द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे, लेकिन इसे लागू करने से पहले डेनमार्क और ग्रीनलैंड की सरकारों द्वारा संसदीय कार्रवाई की अभी भी आवश्यकता है।

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने शनिवार सुबह इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अगला सप्ताह ग्रीनलैंड, डेनमार्क और अमेरिका सभी के लिए एक अच्छा सप्ताह हो सकता है।’

एपी जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में